फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP targeted by Fartial's letter, opposition tightens

फर्त्याल के पत्र से निशाने पर भाजपा, विपक्षी कस रहे तंज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP targeted by Fartial's letter, opposition tightens
लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मार्ग के दूसरे पैकेज (चूका से रूपालीगाड़ तक) में लोहाघाट के विधायक का स्टैंड अब भाजपा को कटघरे में खड़ा कर रहा है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी व कई अन्य दल भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तंज कस रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र के वायरल होने के बाद ये दल प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस पूरे मसले से भाजपा बैकफुट पर है।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व द्वारा तलब किए जाने के बाद विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने 27 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के सामने पक्ष रखा था। उन्होंने टीजे मोटर मार्ग के दूसरे पैकेज (चूका से रूपालीगाड़ तक) में लगाए धांधली के आरोपों को दोहराते हुए दो जून को आर्बिटेशन द्वारा ठेकेदार के पक्ष में दिए फैसले के खिलाफ अदालत में अपील करने की थी। साथ ही विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इस आशय का पत्र भेजा था। विधायक फर्त्याल भ्रष्टाचार के आरोपों पर अब भी अडिग हैं। कहते हैं कि इस प्रकरण को सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद विरोधियों के वार से भाजपा ऊहापोह में है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी कहते हैं कि विधायक फर्त्याल और प्रदेश सरकार में कोई विरोधाभास नहीं है। दोनों का नजरिया भ्रष्टाचार पर चोट करना है। दूसरी तरफ विरोधी दल इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के खोखलेपन के रूप में प्रचारित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed