फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP's doors open for everyone: Bhagat

सभी के लिए खुले हैं भाजपा के दरवाजे: भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP's doors open for everyone: Bhagat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लोहाघाट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते चेयरमेन गोविंद वर्मा? - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार हो रहा है। लोग भाजपा की नीति और सरकार के कामकाज से निरंतर पार्टी से जुड़ रहे हैं। बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल होने वालों के लिए दरवाजे खुले हैं। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी के विवाह समारोह कार्यक्रम में जाते समय यहां अमर उजाला से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा प्रदर्शन को दोहराएगी। सरकार का कामकाज और विकास के मुद्दे पर पार्टी अगला चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने प्रवासियों को स्वरोजगार देने की कई योजनाएं चलाई हैं और इसका लाभ उन्हें मिल रहा है। भगत ने माना कि पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है, लेकिन मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की पहाड़ों में तैनाती और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार पुरस्कृत करने की योजना शुरू करने जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी और चंपावत मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट पहुंचने पर स्वागत
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के लोहघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिए। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भगत क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष राजीव मुरारी के नेतृत्व में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि वह बीते सात महीनों से कोरोना काल में सरकार की ओर दिए जा रहे मुफ्त राशन वितरित कर रहे हैं। अभी तक उन्हें न तो लाभांश और न ही किराया भाड़ा मिल पाया है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र जोशी, रामू ढेक, सतीश बगौली और चंद्र मोहन जोशी शामिल थे। इधर नगर पंचायत चेयरमैन गोविंद वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर नगर पंचायत को उच्चीकृत कर नगर पालिका का दर्जा देने, सरयू नदी से लोहाघाट के लिए लिफ्ट पेयजल योजना स्वीकृत करने, नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग की। इस मौके पर डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिला महामंत्री श्याम ढेक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, प्रकाश राय, महेंद्र ढेक, मोहित पाठक आदि भी मौजूद रहे।

वसूली के लिए नेपाल आने जाने में छूट दें
बनबसा (चंपावत)। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों को कारोबारी वसूली के लिए नेपाल जाने-आने की अनुमति दिए जाने की मांग उठाई है। कहा कि कोरोना महामारी के चलते भारत-नेपाल सीमा बंद है। इससे बनबसा, टनकपुर समेत सीमांत के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है। अनलॉक के बाद सीमा पर आवाजाही में शिथिलता बरती जा रही है। नेपाल के पेंशरों को पेंशन लेने के लिए सीमा के इस पार आने की छूट हैं, लेकिन भारतीय व्यापारियों को वसूली के लिए नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी की अगुवाई में व्यापारी नेताओं के शिष्टमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। शिष्टमंडल में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा, नगर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed