फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bholenath is subject to true faith and devotion: Shastri

सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन हैं भोलेनाथ: शास्त्री

Wed, 19 Jun 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bholenath is subject to true faith and devotion: Shastri
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के सूराकोट गांव में चल रही शिव महापुराण पुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

पुरोहित ललित मोहन बगौली, सतीश भट्ट, ललित शर्मा और गणेश दत्त जोशी ने मुख्य यजमान सुंदर नाथ के हाथों पूजा अर्चना कराई। दोपहर बाद आयोजित कथा में प्रवचन करते हुए व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महापुराण कल्प वृक्ष के समान है, जो इसे जिस कामना के साथ सुनता है उसकी कामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि शिव जब अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं तो वह उसे सब कुछ प्रदान कर देते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े प्रयास की जरूरत नहीं है। वह तो केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन हैं। कथा सुनने के लिए रावलगांव, सिमलटुकड़ा, पाड़ासोसेरा, इंद्रपुरी, लोहाश्री, सूरी आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा आयोजन में भुवन नाथ, पुष्कर नाथ, दिनेश नाथ, हरीश नाथ, कैलाश नाथ, सुंदर नाथ, दयाल नाथ, गंगा नाथ आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed