फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Base hospital should be constructed in Champawat district headquarters

चंपावत जिला मुख्यालय में किया जाए बेस अस्पताल का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Base hospital should be constructed in Champawat district headquarters
चंपावत में डीएम को ज्ञापन देते जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय में प्रशासनिक रूप से स्वीकृत बेस अस्पताल को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से बुधवार को डीएम विनीत तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

इसमें जिला मुख्यालय में एआरटीओ कार्यालय खोलने, चंपावत-ढकना बडोला-खेतीखान सड़क को स्वीकृति प्रदान करने, खेल स्टेडियम का निर्माण करने, चंपावत कालेज में विज्ञान संकाय सहित नए विषय खोलने, सीवर लाइन की स्वीकृति प्रदान किए जाने, चंपावत आईटीआई में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान करने, नर्सिग कालेज के लिए पदों का सृजन करने, जिला जेल को अन्यत्र शिफ्ट करने समेत कई मांगों को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, भूपेंद्र सिंह महर, हरीश चौधरी, नारायण सिंह महर, सुभाष तड़ागी, मोहन चौधरी, विनोद वर्मा, राजेंद्र रैंसवाल, रमेश पुनेठा, मोहन बिष्ट, हरीश चौधरी, कमलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed