{"_id":"67a50382f54f48620d0c50b4","slug":"bareilly-smuggler-arrested-with-200-grams-of-hashish-champawat-news-c-229-1-shld1026-119548-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 200 ग्राम चरस के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 200 ग्राम चरस के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार
Fri, 07 Feb 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले की चल्थी चौकी पुलिस ने यूपी के युवक को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में टीम ने शारिक निवासी 533बी हाजियापुर वारिश, गली पुराना शहर, थाना बारादरी बरेली के कब्जे से चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी ने बताया कि वह चरस पीने का आदी है। लोहाघाट क्षेत्र से चरस खरीद कर लाता है और उसे ऊंचे दामों में बेचता है। पुलिस टीम ने वरिष्ठ एसआई बीएस बिष्ट, हेड कांस्टेबल भुवन लाल, देवेंद्र पवार, कांस्टेबल प्रकाश शर्मा, साइबर सेल के विनोद जोशी शामिल रहे।
नेपाल के कांग्रेस नेता पर मानव तस्करी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस (एनसी) के एक नेता को मानव तस्करी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल कांग्रेस अछाम निर्वाचन क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय अध्यक्ष तारा प्रसाद खनाल को मानव तस्करी और सत्ता के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में कैलाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। मानव तस्करी जांच ब्यूरो के प्रमुख एसएसपी दीपेंद्र जीसी ने बताया कि खनाल से 2.70 करोड़ रुपये का चेक बरामद किया गया है। खनाल पर कई लोगों को रोजगार के लिए विदेश भेजने का वादा कर पैसे ठगने का भी आरोप है। बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।