{"_id":"689e211aa0db9936e60026d1","slug":"barakot-bjp-candidate-seema-arya-became-the-block-pramukh-champawat-news-c-229-1-shld1019-127969-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाराकोट भाजपा प्रत्याशी सीमा आर्या बनीं ब्लाॅक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाराकोट भाजपा प्रत्याशी सीमा आर्या बनीं ब्लाॅक प्रमुख
Thu, 14 Aug 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सीमा आर्या, नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख बाराकोट
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी सीमा आर्या ने शानदार जीत दर्ज की है। सीमा ने अपनी प्रतिद्वंदी को 11 मतों से पराजित कर परचम लहराया। आरओ दीप्ति कीर्ति तिवारी की देखरेख में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान प्रकिया संपन्न हुई।
आरओ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के 20 सदस्यों में से 19 ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मतदान नहीं किया। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सीमा आर्या को 15 और निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता विश्कर्मा को चार मत मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दरबान सिंह को 13 और देवेंद्र को छह वोट मिले। इसी तरह कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर केशवी देवी को 13 और कमला को छह मत मिले।
सीमा की जीत की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाराकोट क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला। वहां बाराकोट भाजपा प्रभारी और दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, राकेश बोहरा, राजू अधिकारी, नवीन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
--