फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Barahoti traveled off the guerrillas

बाराहोती कूच के लिए गुरिल्ले रवाना

Thu, 01 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 01 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Barahoti traveled off the guerrillas
बाराहोती कूच के लिए गुरिल्ले रवाना - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। एसएसबी गुरिल्लों की हरिद्वार से बाराहोती चीन बॉर्डर यात्रा शुरू हो गई है। इस यात्रा में चंपावत जिले से भी सैकड़ों गुरिल्ले शामिल हैं। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि बाराहोती चमोली जिले में वह स्थान है, जहां पिछले दिनों चीन ने भारत की सीमा में अपने तंबू लगा दिए थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले 13 सालों में गुरिल्लों की सेवा को समाप्त करने के बाद चीन ने 258वीं बार भारत की सीमा का अतिक्रमण किया है।

विज्ञापन


हमारी सरकार ऐसे आक्रमणों को हल्के में ले रही है, जिसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसीलिए सरकार और जनता को जगाने के लिए यात्रा की जा रही है। 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद गुरिल्ला प्रशिक्षण देकर चीन के किसी भी संभावित आक्रमण को रोकने की योजना बनाई गई थी। बाद में केंद्र सरकार ने छापेमार युद्ध में प्रशिक्षित गुरिल्लों को भुला दिया। यात्रा में राजस्थान के अध्यक्ष रामेंश्वर सुतार, बिहार के समीर रंजन, रामप्रसाद, आनंद नेगी आदि थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed