फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa market plays an important role in trade relations between India and Nepal

Champawat News: भारत-नेपाल के हैं व्यापारिक संबंध में बनबसा बाजार की भूमिका अहम

Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Banbasa market plays an important role in trade relations between India and Nepal
विनोद काला
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। बनबसा का रेलवे बाजार ऐतिहासिक महत्व रखता है। नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच मैत्री को बढ़ाने के अलावा व्यापारिक संबंधों को भी बढ़ाने में बनबसा बाजार का विशेष योगदान है। छह दशकों से ज्यादा समय से मध्यम, निम्न मध्यम और निर्धन वर्ग के नेपाली नागरिकों की दैनिक उपभोग की जरूरतों को बनबसा बाजार पूरी कर रहा है।
रेलवे की नई व्यवस्था से बनबसा रेलवे बाजर के व्यापारियों के पैदल होने का खतरा मंडराने लगा है। बनबसा में वर्ष 1965 में नेपाल के महेंद्रनगर की स्थापना के बाद से यहां बाजार में धीरे-धीरे दुकानों की संख्या बढ़ने लगी। रेलवे ने भी किराये पर दुकानें देना शुरू किया लेकिन बनबसा बाजार वर्ष 1985-86 में तब अस्तित्व में आया जब यहां एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि बनबसा में 550 व्यापारी व्यापार मंडल में पंजीकृत हैं। खोखा, फड़ मिलाकर करीब 800 व्यापारी यहां रोजगार कर रहे हैं। वर्तमान में बनबसा बाजार में रेलवे बाजार का खास महत्व है। रेलवे बाजार में लगभग 125 व्यापारी रोजी-रोटी कमा रहे हैं लेकिन यहां के रेलवे बाजार ने कई झटके भी झेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1984 में तो पूरा रेलवे बाजार ही अग्निकांड की चपेट में आने से करोड़ों का नुकसान हुआ था। वरिष्ठ व्यवसायी कृष्णानंद खर्कवाल ने बताया कि उस समय अग्निकांड में रेलवे व्यापारी अपना सब कुछ लुटा चुके थे। कुछ व्यापारी तो कभी उबर ही नहीं पाए। अब रेलवे की नई व्यवस्था से रेलवे बाजार के कारोबारियों को बेरोजगार होने की चिंता सता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed