फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Automatic weather station could not recover

ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन तक नहीं करा सके ठीक

Thu, 07 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 07 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Automatic weather station could not recover
मौसम केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आपदा के लिहाज से तैयारियों का दावा इस जिले में खूब हो रहा है। अफसरों की छुट्टियों में तीन माह की रोक लगा दी गई है। पर एक बुनियादी जरूरत को यह जिला पूरा नहीं कर पा रहा है। जिले में मुख्यालय और बनबसा को छोड़कर किसी अन्य इलाके में कितनी बारिश हुई। इसकी अधिकृत जानकारी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। और तो और चंपावत का ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन (एडब्लूएस) भी वर्षों से काम नहीं कर रहा है। इसके बेकाम के होने से मौसम संबंधी विभिन्न आंकड़ों को हासिल करने में परेशानी हो रही हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के पास चंपावत और बनबसा की बारिश के आंकड़े उपलब्ध हैं। मगर इसके अलावा कोई दूसरे रिकार्ड आपदा प्रबंधन विभाग के पास भी नहीं है। इसकी वजह इन आंकड़ों को जानने के लिए किसी भी उपकरण का न होना है। इसके मद्देनजर छह साल पूर्व चंपावत तहसील परिसर में एडब्लूएस की स्थापना की गई थी। इसमें तापमान को जानने के लिए थर्मामीटर, हवा की गति जानने के लिए एनेमोमीटर, हवा की दिशा जानने को विंड वेव, आर्र्दता के लिए हाईग्रोमीटर, वायुमंडल दबाव मापने के लिए बैरोमीटर और बारिश संबंधी जानकारी के लिए रेन गेज सहित थी। यह मशीन भारतीय मौसम विभाग पुणे से लिंक थी।
विज्ञापन


पर यह मशीन बमुश्किल दो साल भी काम नहीं कर सकी। मशीन में तकनीकी खामी आने के बाद से यह अब किसी काम की नहीं रह गई है। इसे ठीक करने के लिए कुछ पत्राचार करने के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ये वैदर स्टेशन ठीक काम करता, तो इससे बारिश, तापमान, आर्र्दता सहित मौसम संबंधी तमाम महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध रहते। वर्षोँ पूर्व के इन आंकड़ों से मौसम का ट्रेड पता चलता और आपदा से निपटने में मदद मिलती। जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि मशीन के खराब होने की जानकारी भारतीय मौसम विभाग को भी की गई थी, पर कोई हल नहीं निकला।


डीएम ने रिसीव नहीं किया फोन
बंद पड़े ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन को लेकर प्रशासन ने अब तक क्या कदम उठाए, इसे जानने के लिए डीएम डॉ. अहमद इकबाल से संपर्क किया गया। मगर उनका फोन रिसीव नहीं होने से प्रशासन द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी नहीं लग सकी।


तहसील परिसर में वर्षों पूर्व ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन लगाया गया था। मगर यह स्टेशन फिलहाल काम नहीं कर रहा है। इस कारण मौसम संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके काम न करने की जानकारी समय-समय पर दी जाती रही है।
नीलू चावला, तहसीलदार, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed