फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ASHAs honored for excellent work

Champawat News: उत्कृष्ट कार्य के लिए आशाओं को किया सम्मानित

Mon, 26 Feb 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 26 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
ASHAs honored for excellent work
लोहाघाट में आयोजित सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित करते डॉ.दिनेश जोशी। स
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक संस्था हिमालय अध्ययन केंद्र की ओर जिले की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिमालयन अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश जोशी संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और ईओ प्रियंका रैंकवाल रहीं। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता संगीता प्रहरी को प्रथम, मंजू मनराल को द्वितीय, शांति देवी को तृतीय और सुनीता देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह आशा फैसिलिटेटर अनीता बोहरा प्रथम, नीमा गहतोड़ी द्वितीय, पुष्पा बिष्ट तृतीय और दीपा भंडारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ब्लाॅक समन्वयक पुष्पा जोशी को भी सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय स्थान पर तीन हजार और तृतीय और सांत्वना पुरस्कार में एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। संचालन महेश सुतेड़ी ने किया। वहां जिला समन्वयक जगदीश जोशी, चंद्र प्रकाश ओझा, रीता सिंह, अनीता राय, पुष्पा जोशी, सुनीता जोशी, पदमा प्रथोली, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed