{"_id":"67912b45ea2fb256ed0cf8ef","slug":"armed-police-force-nepal-won-the-friendly-volleyball-match-champawat-news-c-229-1-cpt1001-118812-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल ने जीता मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल ने जीता मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच
Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के समवाय खलढुंगा सीमा चौकी परिसर में एसएसबी और आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच खेला गया। मैच में नेपाल की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। वाहिनी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के मैच दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करते है। इस दौरान उप कमांडेंट हेमंत कुमार, निरीक्षक (सामान्य) कमलेश कुमार, उप-निरीक्षक सुनील कुमार, हिमांशु यादव, निरीक्षक आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल रमेश पाठक, उप निरीक्षक दीपक कुमार जठारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन