{"_id":"61f04da73b8dc251f057801b","slug":"aresting-for-theft-in-banbasa-tanakpur-news-hld451970325","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख के चांदी, स्वर्ण आभूषण के साथ चार चोर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख के चांदी, स्वर्ण आभूषण के साथ चार चोर किए गिरफ्तार
विज्ञापन
नवंबर में हुई चोरी में 25 लाख रुपये के आभूषणों के साथ पकड़े गए तीन चोर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। करीब ढाई माह पूर्व बनबसा में ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर चार चोरों को 25 लाख रुपये के चांदी और सोने के आभूषणों के साथ पकड़ा है। पुलिस लगातार ढाई माह से चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही थी।
बनबसा पहुंचे एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि 12-13 नवंबर 2021 की रात बनबसा में वर्मा ज्वैलर्स के यहां चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने चार दिसंबर 2021 को बदायूं यूपी निवासी ओमप्रकाश, कल्लू, महिपाल और जीवन को कुछ माल के साथ पकड़कर जेल भेजा था। पुलिस शेष सामान और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
एसपी ने बताया कि सीओ अविनाश वर्मा के दिशा निर्देश पर बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में 23 जनवरी को बदायूं से तिजोरी तोड़ने (काटने) में माहिर करन उर्फ चीता को भोजपुर बदायूं से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि कल्लू, ओमप्रकाश, महिपाल और जीवन के साथ मिलकर बनबसा में दीपावली के समय चोरी को अंजाम दिया था। उनका एक अन्य साथी छत्रपाल भी उनके साथ चोरी करने में सहयोग करने के अलावा माल ठिकाने लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने छत्रपाल को गिरफ्तार किया और उससे मिली जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजार बदायूं के माल गलाने वाले विजय थोरात को 29 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और 53000 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस उपलब्धि पर आईजी ने दस और एसपी ने पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि चोरी का खुलासा करने एवं माल बरामदगी पर डीजी एवं एडीजी ने पुलिस टीम की सराहना की है। बनबसा व्यापारमंडल ने पुलिस टीम को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
कई संदिग्धों से पूछताछ की
पुलिस ने इस चोरी का पता लगाने में कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, सीडीआर, सर्विलांस व पूर्व की चोरियों का विश्लेषण कर चोरों का पता लगाने में सफलता हासिल की।
चोरी का खुलासा करने वाली टीम
सीओ अविनाश वर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष एलएस जगवाण, एसआई हेमंत कठैत, नवल किशोर, सुरेंद्र कोरंगा, जितेंद्र सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, कां. पवन कुमार, जगदीश कन्याल, विजय कुमार, देशराज कंबोज, विनोद चैहान, अनिल कुमार, कुलदीप चौहान, शैलेंद्र सिंह, गिरीष भट्ट, मनोज कुमार, एसओजी कां. प्रवीण गोस्वामी, सर्विलांस के भुवन पांडेय आदि।