{"_id":"64d125ef3d57fa996d0bd1e6","slug":"approval-of-81-lakhs-for-the-purchase-of-equipment-for-the-district-hospital-champawat-news-c-229-1-shld1009-1095-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला अस्पताल की उपकरणों की खरीद के लिए 81 लाख का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला अस्पताल की उपकरणों की खरीद के लिए 81 लाख का अनुमोदन
Mon, 07 Aug 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में जानकारी देते सीएमएस डाॅॅ. प्रदीप सिंह ब
चंपावत। जिला अस्पताल में दो माह में में सीटी स्कैन मशीन स्थापित हो जाएगी। सोमवार को जिला चिकित्सा प्रबंध समिति के अध्यक्ष/प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल में बिजली क्षमता बढ़ाने के उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने को 40 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजे जाने का अनुमोदन किया गया। प्रभारी डीएम ने सीएमएस डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट को प्रस्ताव को शीघ्र ही शासन को भेजने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए बाह्यस्रोत से पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जाएगी। जिला अस्पताल के लिए दवाएं, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, ईसीजी रोल, डिजिटल एक्स-रे फिल्म, ऑक्सीजन मास्क, आईवी कैनुला, भवन में बिजली मरम्मत, पानी की टंकियों की सफाई सहित विभिन्न उपकरणों की जरूरी खरीद के लिए 81 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।
बैठक में चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के उपाय भी सुझाए गए। प्रभारी डीएम ने मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बनगवाल, चेयरमैन विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।