फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aparajita 100 million Smiles in Nepal too

नेपाल में भी अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स 

Tue, 15 Jan 2019 11:05 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 15 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles in Nepal too
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के शपथ पत्र के साथ मेयर भीम बहादुर साउॅद एवं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत नेपाल के डडेलधूरा जिले के परीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सवा सौ लोगों ने बेटियों को सशक्त बनाने की शपथ ली। परशुराम नगर पालिका के मेयर ने लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर भारत के साथ नेपाल में भी महिलाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाषा की समस्या होने की वजह से 24 लोगों ने ही संकल्प पत्र भरे। 
विज्ञापन


 परी गांव स्थित परशुराम मंदिर पर लगे मकर संक्रांति मेले के दौरान हुए कार्यक्रम में परशुराम नगर पालिका के मेयर भीम बहादुर साउद ने महिलाओं को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि नेपाल में भी महिलाओं को सशक्त बनाए जाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। उन्होंने महिलाओं से खुद के साथ अपनी बेटियों के लिए समाज में आगे आने का आह्वान किया। मेयर भीम बहादुर ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अपराजिता अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय ने महिलाओं और बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस मौके पर परशुराम क्षेत्र विकास समिति के प्रेम चंद ठकुरी, वड़ा अध्यक्ष केशव बोहरा, परशुराम नगर पालिका की उप मेयर कलावती बोहरा, अजयमेरू गांव पालिका उप प्रमुख कलावती भाड़, डडेलधूरा जिला समन्वय समिति के उप संयोजक रतना कामी, धुरा गांव समिति उपाध्यक्ष कमला ठगुन्ना, नवदुर्गा गांव पालिका की उपाध्यक्ष डंबरी ओली, अलितल गांव पालिका की उपाध्यक्ष जला कुमारी बिष्ट बोगटी आदि ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने की शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed