{"_id":"696e6c5ecff2200a1c01dd14","slug":"anger-over-shifting-of-roadways-city-station-to-khatima-champawat-news-c-229-1-shld1026-134435-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रोडवेज का सिटी स्टेशन खटीमा स्थानांतरित करने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रोडवेज का सिटी स्टेशन खटीमा स्थानांतरित करने पर आक्रोश
Mon, 19 Jan 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सिटी स्टेशन को खटीमा स्थानांतरित करने पर नाराजगी जताई है। यूनियन ने 26 जनवरी तक पूर्व की तरह व्यवस्था न करने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में यूनियन के शाखा मंत्री संतोष कुमार ने सहायक महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
इसमें कहा गया है कि लोहाघाट डिपो की लंबी दूरी की बस सेवाओं का संचालन पहले टनकपुर के सिटी स्टेशन से होता था लेकिन अब इसे खटीमा बस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बदलाव से डिपो की आय प्रभावित हो रही है और चालकों को प्रतिदिन लगभग 186 किमी पर्वतीय 50 किमी मैदानी इलाके में ड्राइविंग करनी पड़ रही है। बसें उसी दिन वापस आती हैं और उसी दिन चलती हैं जिससे चालकों को 15-16 घंटे तक लगातार काम करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि ऐसा करना मोटर व्हीकल एक्ट और विभागीय नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 26 जनवरी तक उनकी मांग को नहीं माना गया तो 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रबंधन की होगी। संवाद