फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anger over no action being taken against the accused of throwing it in the ditch

Champawat News: खाई में फेंकने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से रोष

Mon, 27 May 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anger over no action being taken against the accused of throwing it in the ditch
चंपावत। मार्च में ताऊ की तेरहवीं के लिए दिल्ली से आए युवक के साथ मारपीट कर उसे खाई में फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित के परिजनों में रोष है। इस संबंध में पीड़ित के परिजनों की ओर से डीएम नवनीत पांडे और एसपी अजय गणपति को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मरोड़ाखान राईकोट कुंवर निवासी प्रकाश कुमार की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीती 24 अप्रैल को उसका चचेरा भाई कृष्ण कुमार दिल्ली से ताऊ की तेरहवीं में शामिल होने आया था। वह पड़ोस के जगदीश जोशी के साथ मरोड़ाखान बाजार गया था जहां पुरानी रंजिश में जगदीश जोशी ने कृष्ण कुमार को जान से मारने की नीयत से खाई में धक्का दे दिया था और उसके ऊपर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला किया था।
विज्ञापन

किसी तरह सूचना मिलने पर पुलिस ने कृष्ण कुमार को खाई से निकालकर लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से भी घायल को रेफर कर दिया गया। वर्तमान में घायल कृष्ण कुमार का दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने कहा कि लंबा अरसा बीतने के बाद भी पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित के परिजनों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गहरी खाई में धक्का देने के मामले में आरोपी के खिलाफ 307 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी की जानी थी, लेकिन उसने हाईकोर्ट से जमानत ले ली है। - एसपी, अजय गणपति, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed