फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers accused of cutting honorarium

Champawat News: मानदेय काटने का आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लगाया आरोप

Tue, 07 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 07 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers accused of cutting honorarium
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड पाटी की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने विभागीय अधिकारियों पर उनका मानदेय काट कर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विकास खंड पाटी के सिरतोली में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा जोशी ने आरोप लगाया कि नवंबर में केंद्र में उपस्थित होने के बावजूद उनका दो दिन का मानदेय काट दिया गया। इसकी जानकारी भी उन्होंने सुपरवाइजर को दे दी थी। उसके बाद तीन दिसंबर को सीडीपीओ ने केंद्र का निरीक्षण भी किया। उसी दिन वह 15 मिनट पहले दवा लेने गई थी, इसके जिसकी जानकारी सुपरवाइजर और डीपीओ को दे दी थी। चार दिसंबर को सुपरवाइजर के निरीक्षण में वह मौजूद थी। 28 दिसंबर को मौसम के खराब होने से उनकी स्कूटी रपटी, इसमें वह घायल हो गई थी। इसकी सूचना देने के साथ मेडिकल भी बनाकर दे दिया है।
विज्ञापन

रविवार को उनके फोन में 10 दिन का मानदेय काटने का निर्देश आया है। इससे बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। उषा देवी ने बताया कि वह विधवा हैं, अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगी। वहीं डीपीओ आरपी बिष्ट ने कहा कि यह विभागीय कार्रवाई है। यह विभाग ही निस्तारम करेगा। इसके आगे उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed