फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ancient reservoir was cleaned in Devidhura

देवीधुरा में प्राचीन जलाशय की सफाई की गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ancient reservoir was cleaned in Devidhura
चंपावत जिले के वाराही धाम में चांद्रायण पूजा अर्चना के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में चांद्रायण महोत्सव विधिविधान के साथ मनाया गया। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के नियमानुसार सुबह मां बाराही के प्राचीन जलाशय की सफाई की गई। जलाशय के पास रुद्राभिषेक का पाठ किया गया और उसके बाद जल कलश भर के मंदिर परिसर में लाया गया।
विज्ञापन

सिंहासन डोले के समीप पीठाचार्य गिरिजा प्रसाद जोशी ने षोड्षोपचार पूजन सामग्री एकत्र कर प्राचीन गणेश मंदिर से पूजा अर्चना की। उनके साथ धर्मानंद पुजारी, गोकुल चंद्र पुजारी, चतुर सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत करते हुए भारत सरकार के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। इस दौरान गहरवाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, मेला कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी, भुवन चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र, भवान सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, मदन सिंह बोरा, नारायण सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, जीत सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, विनोद सिंह चम्याल, रमेश राणा, विशन चम्याल, ईश्वर बिष्ट, नवीन राणा, राजू बिष्ट, मोहन, केसर सिंह फर्त्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed