फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   An amount of 398.33 lakhs has been approved for degree college building in Pati.

पाटी में डिग्री कालेज भवन के लिए 398.33 लाख की धनराशि स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
An amount of 398.33 lakhs has been approved for degree college building in Pati.
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से पाटी में डिग्री कॉलेज भवन के लिए 3.98 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही विकासखंड मुख्यालय के जौलाड़ी ग्राम पंचायत में चयनित सौ नाली जमीन पर डिग्री कॉलेज का भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच अप्रैल 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पाटी में डिग्री कॉलेज खोलने का एलान किया था। इसके बाद पाटी में जुलाई 2019 से डिग्री कॉलेज की कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। अभी इसका संचालन पाटी के पूर्व में बंद हो चुके प्राथमिक विद्यालय के भवन में किया जा रहा है। पाटी डिग्री कॉलेज में अभी वर्तमान में कुल 190 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर अंग्रेजी, हिंदी, समाज शास्त्र और संस्कृत की कक्षा चलाई जा रही हैं। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि शासन की ओर से पाटी में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 3.98 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही प्रशासन की ओर से कार्यदायी संस्था का चयन कर प्रस्तावित स्थल में कॉलेज के कक्षा कक्षों के साथ ही प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाटी महाविद्यालय में जल्द ही अन्य विषयों की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। इधर कॉलेज के भवन के लिए धन स्वीकृत होने पर सुरेश भट्ट, डीएन जोशी, खीमानंद, भगीरथ सोराड़ी, हीराबल्लभ टकवाल, दीपक लडवाल, दीपक भट्ट, नवीन जोशी आदि ने कॉलेज भवन निर्माण के लिए धन स्वीकृत होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed