{"_id":"9b11f842390acc45af5f9782e695341c","slug":"amit-nikhil-anjali-lives-in-gk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित, निखिल, अंजलि जीके में जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित, निखिल, अंजलि जीके में जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट, शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के बाल वैज्ञानिक छाए रहे। उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बीआरसी समन्वयक बीसी जोशी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। जीके में नवोदय के अमित चम्याल, फोर्ती के निखिल पुनेठा, नवोदय की अंजलि मेहता पहले तीन स्थान पर रही, जबकि टीएलएम में फोर्ती की अंजलि बगौली ने पहला, इसी स्कूल की निशा ने दूसरा, निडिल की सरिता, बिल्देधार के देवेंद्र पुजारी, दूधपोखरा की आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट में फोर्ती के करन विश्वकर्मा पहले, निडिल की आरती दूसरे, नवोदय के अमित, कामना, दूधपोखरा की आंचल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
उत्तम फर्त्याल, सीएस अधिकारी, पान सिंह चमलेगी, मुकेश साह, एलएस मेहता, प्रमोद पाटनी, शरद जोशी, हरीश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, रमेश गड़कोटी निर्णायक थे। सीआरसी समन्वयक गोविंद बोहरा ने संचालन किया।
विज्ञापन
सचिन, योगेश के मॉडल रहे अव्वल
महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रवक्ता डीआर ओमरे, प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सचिन, योगेश का एक्टिव मॉडल बोटल कार प्रथम रहा। सुमन, पार्वती का ज्वालामुखी प्रदर्शन दूसरा, प्रियंका टम्टा का सोलर सिस्टम तीसरे, प्रदूषण का प्रभाव मॉडल पर पवनदीप, दीपक सिंह, उज्ज्वल बेरी का मॉडल चौथे स्थान में रहा। निर्मला पंत, दीपाली शर्मा ने संचालन किया।