फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ambulance after 76 days

Champawat News: रीठा साहिब को 76 दिन बाद मिली एंबुलेंस

Wed, 22 Feb 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
ambulance after 76 days

विज्ञापन
चंपावत। इलाज के लिए दूसरे अस्पताल जाने वाले रीठा साहिब के लोगों को बुधवार से राहत मिल गई है। पूरे 76 दिन बाद रीठा साहिब अस्पताल की 108 एंबुलेंस सेवा सुचारू हो गई है। इससे लधिया क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों को राहत मिलेगी। इसी के साथ चंपावत जिले की एंबुलेंस सेवा पटरी पर आ गई है। दो महीने बाद लधिया घाटी की एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई है। जिले की दस में से नौ 108 एंबुलेंस काम करने लगी हैं। अब जिले में एकमात्र बाराकोट की एंबुलेंस का आना बाकी है।

रीठा साहिब की एंबुलेंस सेवा आठ दिसंबर 2022 से बंद थी। यह सेवा 22 फरवरी को सुचारू हुई है। एंबुलेंस के चालक त्रिभुवन कोहली इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन संजय कुमार के साथ एंबुलेंस को यहां लाने पर लोगों ने खुशी जताई। पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन चंद्र शर्मा, प्रमोद सिंह बोरा, रघुवर सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण मेहता, भगवान राम, रमेश सिंह आदि का कहना है कि सेवा सुचारू होने से क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों को आकस्मिक सेवा के लिए एंबुलेंस मिल सकेगी।
विज्ञापन


रीठा साहिब की एंबुलेंस सेवा सुचारू कर दी गई है। अब चंपावत जिले की 10 में से नौ एंबुलेंस सेवा संचालित है। बाराकोट की एंबुलेंस दो दिन में पहुंच जाएगी। - कमल शर्मा, जिला प्रभारी, एंबुलेंस सेवा, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed