फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Almora became champion in the girls category of state level volleyball

Champawat News: राज्य स्तरीय वॉलीबाल के बालिका वर्ग में अल्मोड़ा बना चैंपियन

Sat, 18 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 18 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Almora became champion in the girls category of state level volleyball
 चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में दमदार स्मैश
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा ने पौड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, बालक वर्ग में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन बना।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सीईओ एमएस बिष्ट ने किया। बालिका वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा ने पौड़ी को 3-1 से हराया। वॉकओवर मिलने से चंपावत तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग का फाइनल चमोली और देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने 3-0 से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में देहरादून ने चंपावत की टीम को हराया। निर्णायक आशा पांडे, अतुल नाथ, चंदन बिष्ट, दिनेश सिंह, यशपाल बिष्ट, तुषार वर्मा और दीपक कन्याल रहे। जिला समन्वयक प्रदीप बोरा ने सभी का आभार जताया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा, महेश तिवारी, मुकेश वर्मा, नरेश चंद्र पपने, मुकेश टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed