फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Agencies are alert

पासपोर्ट-वीजा बगैर पकड़ी महिला की रिहाई से खुफिया एजेंसियां सतर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Agencies are alert
पासपोर्ट और वीजा के बगैर 12 जुलाई 2019 को नेपाल से बनबसा के रास्ते भारत आते समय पकड़ी गई पाकिस्तान मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक जमानत पर रिहा हो गई है। शुक्रवार को उसके रिहा होने से भारतीय खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

नेपाल की राजधानी काठमांडू से बनबसा आई बस में बनबसा चेकपोस्ट पर पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिका (50) पुत्री सुल्तान अख्तर को आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा था। फरीदा के बगैर विधिक दस्तावेजों के भारत पहुंचने की जानकारी जिला प्रशासन ने दिल्ली स्थित यूएसए के राजदूत कार्यालय को दी थी। एक दिन बाद 13 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लोहाघाट जेल भेजा गया था। बाद में अवैध आव्रजन की आरोपी महिला को लोहाघाट से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पाक में जन्मी फरीदा ने 1992 में यूएसए की नागरिकता ली थी। उसके बगैर पासपोर्ट व वीजा के भारत आने का मकसद एजेंसियां पता नहीं लगा सकी थीं। एजेंसियों का कहना था कि कई भाषाओं की जानकार फरीदा काफी तेज-तर्रार है। पिछले माह फरीदा को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। मामले का निस्तारण नहीं होने तक फरीदा के देश से बाहर नहीं जाने की शर्त भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत लेने वाले अल्मोड़ा के दो लोगों ने मामले के निपटने तक अल्मोड़ा में ही रहने की अपने स्तर से शर्त लगाई है। इधर फरीदा के शुक्रवार को अल्मोड़ा जेल से रिहा होने के बाद से जिले का खुफिया विभाग सतर्क हो गया है और उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

बनबसा सीमा से 12 जुलाई को बिना पासपोर्ट व वीजा के पकड़ी गई पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा को आज अल्मोड़ा जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इसके चलते खुफिया विंग को सतर्क किया गया है। पूरे मामले में नजदीकी नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में अल्मोड़ा पुलिस से भी जानकारी साझा की गई है।- लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed