{"_id":"688902eb168b81f9470c69f0","slug":"administration-busy-in-preparations-for-counting-of-votes-champawat-news-c-229-1-shld1019-127241-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Tue, 29 Jul 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद लोहाघाट और बाराकोट ब्लाॅकों में 31 जुलाई को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतगणना के लिए कर्मियों की नियुक्ति कर दी है।
मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी, बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। प्रशासन ने मतगणना स्थलों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है। लोहाघाट में 85 पोलिंग बूथों पर पड़े मतों की गिनती के 10 टेबलों में नौ चरण, बाराकोट में 53 बूथों के मतों की गिनती के लिए 10 टेबलों में छह चरणों में मतों की गिनती की जाएगी।