फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aditya procession of Lord Shiva came

भगवान आदित्य महादेव की शोभा यात्रा निकली

Wed, 07 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  श्रीरीठा साहिब/लोहाघाट।
ब्यूरो/अमर उजाला,  श्रीरीठा साहिब/लोहाघाट। Updated Wed, 07 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Aditya procession of Lord Shiva came
भगवान आदित्य महादेव की शोभा यात्रा निकली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रमक में साठी महोत्सव के दूसरे दिन भगवान आदित्य महादेव की शोभायात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने मुख्य मेले का साथ शुभारंभ किया। उन्होंने इस मेले के जरिए पर्यटन को प्रोत्साहित करने की बात कही। बाद में मंदिर परिसर से भगवान आदित्य महादेव की शोभा यात्रा निकाली गई। ऐड़ी, भूमियां मंदिर की परिक्रमा करने के बाद मूल मंदिर में लौट आई।

रमेश अटवाल, भैरव जोशी, सेतराम और शिवदत्त जोशी में आदित्य महादेव अवतरित हुए, लेकिन यहां डोला यात्रा में देव डांगर न बैठकर उसमें आदित्य महादेव की मूर्ति विराजमान की जाती है। इससे पूर्व मंदिर में पंडित भुवन जोशी, उमेश जोशी, रमेश जोशी और सुरेश जोशी के पौरोहित्य में हवन यज्ञ और जनेऊ तर्पण हुआ।
विज्ञापन


पुरोहितों ने भगवान आदित्य महादेव से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि को प्रार्थना की। मेले में लधिया घाटी के विभिन्न अंचलों के अलावा सीमा से लगे नैनीताल जिले के लोग भी भाग ले रहे हैं। आयोजन में समिति के खीमानंद जोशी, बसंत अटवाल, केशव जोशी, तारादत्त अटवाल, रमेश जोशी, आरसी अटवाल, शिक्षक उमेश जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed