{"_id":"6a15d7db3e7c0201c505cb54","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-dense-forests-of-ganganoula-fernhill-and-shankhpal-champawat-news-c-229-1-shld1019-139630-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गंगनौला, फर्नहिल और शंखपाल के घने जंगलों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गंगनौला, फर्नहिल और शंखपाल के घने जंगलों में लगी भीषण आग
Tue, 26 May 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 26 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
भीषण आग और धुएं के बीच संघर्ष कर लोहाघाट के गंगनौला के जंगल में लगी आग को बुझाती महिला फायर कर्
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक में गंगनौला, फर्नहिल और शंखपाल के घने जंगलों में भीषण आग लग गई। आग से वन संपदा और वन्यजीवों को काफी नुकसान पहुंचा है। जंगलों में लगी आग से जहां क्षेत्र में धुंआ और धुंध छा गई है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जंगलों में आग लगने से बांज, बुरांश, फल्याठ और काफल के छोटे पौध जलकर नष्ट हो गए। गंगनौला क्षेत्र के जंगलों में आग तेजी से बड़े क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और लोहाघाट फायर स्टेशन को सूचना दी। लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम ने अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के निर्देशन में फायर कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
पंपिंग और अन्य अग्निशमन उपकरणों की मदद से फायर टीम ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। टीम की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के जंगलों और बस्तियों तक पहुंचने से रोक दी गई। डिप्टी रेंजर सोबन राम ने बताया कि फर्नहिल और शंखपाल के जंगल में लगी आग को बुझाने में वन विभाग की टीम जुटी हुई है। बड़े भूभाग में आग लगने से उसे बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गंगनौला क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझा लिया गया है।