फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A fee of Rs 500 will have to be paid to read in the government district library.

Champawat News: राजकीय जिला पुस्तकालय में पढ़ने के लिए देना होगा 500 रुपये शुल्क

Wed, 11 Jun 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A fee of Rs 500 will have to be paid to read in the government district library.
चंपावत। जिला मुख्यालय के सरकारी पुस्तकालय में अब युवाओं को पढ़ाई के लिए शुल्क देना होगा। पंजीकरण शुल्क के तौर पर 500 रुपये निर्धारित किया गया है। बिना सदस्यता कार्ड के पुस्तकालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक मात्र सरकारी पुस्तकालय होने के कारण पढ़ाई के लिए यहां युवाओं की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में कई बार युवाओं में सीट के लिए मारामारी और तनाव की स्थिति बन जाती थी। ऐसे में भीड़ पर नियंत्रण और शांति बनाए रखने के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये किया गया है। पूर्व में पंजीकरण शुल्क 20 रुपये लेकर युवाओं के कार्ड बनाए जाते थे। ऐसे में कई बार वे लोग भी पुस्तकालय में आ जाते थे जिन्हें पढ़ाई से ज्यादा मतलब नहीं होता था।
विज्ञापन

प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष शिवम वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व युवाओं में कहासुनी के बाद आपस में झगड़ा हो गया था। ऐसे में पुस्तकालय में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे देखते हुए नियम को सख्त करते हुए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्ड धारकों को ही पुस्तकालय में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता शुल्क को बढ़ाने से यह लाभ होगा कि जरूरतमंद विद्यार्थी ही पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा ने बताया कि सदस्यता शुल्क की अवधि एक वर्ष और अधिकतम सीमा सदस्य की इच्छा पर निर्भर रहेगी। सदस्य के स्वैच्छिक अनुरोध के बाद सदस्यता निरस्त की जाएगी और सदस्यता शुल्क राशि सदस्य को लौटा दी जाएगी। वर्तमान में पुस्तकालय में करीब 1400 के युवा पढ़ाई करते हैं। 24 घंटे पुस्तकालय का संचालन होता है। पुस्तकालय में दो सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed