{"_id":"115-69468","slug":"Champawat-69468-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और उचौलीगोठ ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और उचौलीगोठ ने जीता मैच
Champawat
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और उचौलीगोठ क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। स्टेडियम मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहले मैच का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने और दूसरे मैच का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने किया।
पहला मैच अंडर-14 आयु वर्ग का ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और गुरुकुल एकेडमी के बीच खेला गया। ट्रैफोर्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाबी ने टीम के लिए सर्वाधिक 14 रन जुटाए। जवाबी बल्लेबाजी में गुरुकुल एकेडमी की टीम 76 रन पर सिमट गई। ट्रैफोर्ड के गेंदबाज अनिल ने दो और कमल ने एक विकेट लिया। दूसरा मुकाबला अंडर 16 आयु वर्ग का उचौलीगोठ और मिश्रा इलेवन के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए उचौलीगोठ ने 90 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में मिश्रा इलेवन की टीम 66 रन पर ढेर हो गई। मैच के निर्णायक हेमंत कापड़ी और अमित जोशी थे। स्कोरर का जिम्मा अरुण परगाई, नीरज कुमार संभाला। महेश सिंह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।