फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुरुस्त रखे व्यवस्थाएं

दुरुस्त रखे व्यवस्थाएं

Fri, 24 Aug 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Fri, 24 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बुधवार को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जगहों में अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं प्राचार्य को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण को पहुंचे। वहां उपस्थित पंजिका में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति एवं अव्यवस्थाएं देखकर नाराज हुए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की अस्पताल में उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने राजकीय महाविद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में गंदगी एवं वाचनालय में पुस्तकों के अव्यवस्थित रखरखाव पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एडीएम दीप्ति सिंह एवं अपर जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार भारद्वाज आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed