{"_id":"5a43dcf14f1c1b74698c450b","slug":"81514396913-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय लोगों को ही मिले संविदा या स्थायी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय लोगों को ही मिले संविदा या स्थायी नियुक्ति
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पशु प्रजनन केंद्र और मत्स्य पालन केंद्र नरियालगांव में स्थानीय लोगों को संविदा अथवा स्थायी नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर नरियालगांव विकास समिति का धरना प्रदर्शन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा।
आंदोलनकारी ग्रामीणों का कहना है कि दोनों केंद्रों के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने पूर्व में उदारतापूर्वक अपनी जमीन उपलब्ध कराई है। लेकिन इसके बदले में स्थानीय लोगों को कुछ भी नहीं मिला। उनका कहना है कि दोनों ही केंद्रों में संविदा अथवा स्थायी किसी भी प्रकार की नियुक्ति में सर्वप्रथम स्थानीय लोगों को वरीयता दिए जाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन रखा जाएगा।
यदि आवश्यकता पड़ी तो जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बुधवार को धरना देने वालों में हेम चंद्र नरियाल, सोनू जोशी, विनोद कुमार, सचिन नरियाल, मोहित जोशी, उमेश चंद्र जोशी, अशोक चंद्र जोशी, धवन ओली, कैलाश चंद्र, दिनेश चंद्र, अंकित जोशी, मनोज जोशी, कमल जोशी, सतीश चंद्र जोशी, दीपक जोशी, बसंत खर्कवाल आदि शामिल रहे।