{"_id":"59e3983e4f1c1b76678b5dde","slug":"81508087870-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में आठ सौ सिलेंडर बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में आठ सौ सिलेंडर बांटे
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट गैस एजेंसी में एक साथ रसोई गैस के सिलेंडरों की चार गाड़ियां आने से लोगों को राहत मिल गई है। रविवार को शहर में रसोई गैस के आठ सौ सिलेंडर बांटे गए।
गैस एजेंसी में शनिवार को काटी गई पर्चियों के अलावा अन्य उपभोक्ताओं को भी रसोई गैस सिलेंडर बांटे गए। गैस एजेंसी प्रभारी गणेश लाल साह ने बताया कि रविवार को चांदमारी, मीनाबाजार, हथरंगिया, टूंणा आदि स्थानों में करीब 450 सिलेंडर बांटे गए। करीब 350लोगों को एजेंसी में रसोई गैस बांटी गई। एक साथ चार गाड़ियां गैस की आने से एजेंसी के बैकलॉग भी अब घटकर एक हजार हो गया है। उन्होंने बताया कि हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से गैस कम आने से काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। अलबत्ता लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बुकिंग नंबर के आधार पर गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। बताया कि सोमवार को भी एजेंसी में सिलेंडरों की एक गाड़ी पहुंचेगी।