फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   73 Students Against Drunk Snkalplia

नशे के खिलाफ 73 छात्रों ने संकल्पलिया   

Sat, 17 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 17 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
73 Students Against Drunk Snkalplia
चंपावत प्राथमिक विद्यालय में नशा मुक्ति की शपथ दिलाते सामश्रवा आर्या। - फोटो : अमर उजाला
 नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में अभियान के संयोजक एवं सिप्टी जीआईसी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने नशे के प्रति होने वाले नुकसान की जानकारी दी। 
विज्ञापन


अभिभावकों से अपने बच्चों को नशे की संगति से दूर कर संस्कार और अच्छी संगति के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने 73 छात्र-छात्राओं को बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, शराब सहित तमाम नशों से मुक्ति की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से 500  मीटर की दूरी तक शराब की दुकानों पर पहली अप्रैल से प्रतिबंध लगाने के आदेश  को शराबखोरी पर लगाम कसने में मददगार कदम बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कमलेश  जोशी, ललित मुरारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed