{"_id":"696e6aefd69f2ab4b9052c38","slug":"70-crore-rupees-will-be-spent-on-the-rejuvenation-of-the-nh-from-belkhet-to-ghat-champawat-news-c-229-1-cpt1004-134426-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 70 करोड़ से बेलखेत से घाट तक एनएच का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 70 करोड़ से बेलखेत से घाट तक एनएच का होगा कायाकल्प
Mon, 19 Jan 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एनएच-09 पर पीबीएमसी योजना के तहत इम्प्रूवमेंट और मेंटेनेंस कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इससे जिले के बेलखेत से घाट तक के करीब 75 किमी हिस्से पर एनएच खंड व्यापक स्तर पर सड़क सुधार, सुरक्षा और रख-रखाव से संबंधित कार्य करेगा।
एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि बताया कि परियोजना के तहत सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। मार्ग का उच्च गुणवत्ता से डामरीकरण एवं सतह सुधार, क्रैश बैरियर, पैरापिट, सुरक्षा दीवारों का निर्माण, रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने के लिए कैट आइज, डेलीनीटर की स्थापना, छोटे पुलों एवं कलवर्ट की मरम्मत, सड़क किनारे सुरक्षा संकेतक और अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यों के लिए निविदा आमंत्रण एवं अनुबंध गठन की प्रक्रिया गतिमान है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिए जाएंगे।