फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अभी तक दूसरी जगह नहीं बनाया गया है स्मृति द्वार

अभी तक दूसरी जगह नहीं बनाया गया है स्मृति द्वार

Wed, 18 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अभी तक दूसरी जगह नहीं बनाया गया है स्मृति द्वार
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज बस स्टेशन के समीप तहसील मार्ग पर बने शहीद पुलिस जवान स्व. विक्रांत सिंह की स्मृति में बने प्रवेश द्वार को रेलवे द्वारा तोड़े जाने के बाद अभी तक दूसरे स्थान पर नहीं बनाया गया है। दूसरी जगह पर प्रवेश द्वार न बनाए जाने से शहीद के परिजनों आक्रोश है। शहीद की मां कांती देवी ने एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र स्मृति द्वार बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड संख्या आठ निवासी शहीद पुलिस कर्मी विक्रांत सिंह वर्ष 2003 में ड्यूटी के दौरान एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी के दौरान धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शहीद विक्रांत की याद में प्रशासन ने बस स्टेशन के समीप तहसील मार्ग में स्मृति द्वार बनाया था। शहीद की मां ने कहा है कि उनके पुत्र की स्मृति में बने द्वार को बड़ी रेल लाइन निर्माण के दौरान रेलवे विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


तब विरोध जताने पर रेलवे व प्रशासन ने शहीद विक्रांत की याद में दूसरे स्थान पर स्मृति द्वार बनाने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक रेलवे द्वारा दूसरे स्थान पर स्मृति द्वार नहीं बनाया गया है। बुधवार को तहसील पहुंच शहीद की मां कांती देवी, पिता अमर सिंह व भाजपा कार्यकर्ता संजीव आर्य ने एसडीएम चन्याल के माध्यम से डीएम को सौंपा है। एसडीएम चन्याल ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही रेलवे को निर्देशित कर मुख्य तहसील मार्ग में शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed