फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   47 Percent Rabi crop harvested in Chamoawat district

चंपावत में रबी की 47 फीसदी फसल कटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
47 Percent Rabi crop harvested in Chamoawat district
लाई की कटाई के बाद मढा़ई की तैयारी करता काश्तकार। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। कोविड-19 की महामारी के खतरे के चलते जहां ज्यादातर कारोबारी गतिविधियां ठप हैं, वहीं इसके उलट लॉकडाउन के बीच अब खेत-खलिहानों में हलचल तेज है। चंपावत जिले के मैदानी हिस्से और घाटी वाले क्षेत्रों में किसान रबी की फसल काटने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार तक के आंकड़े के मुताबिक जिले में करीब 47 फीसदी गेहूं सहित रबी की फसल काटी जा चुकी है। काश्तकार उर्मिला, शेर सिंह, नवीन सिंह, हेम मुरारी सहित तमाम ग्रामीण रबी की अच्छी फसल से गदगद हैं। किसानों को इस बार अन्य वर्षो की अपेक्षा ज्यादा फसल की उम्मीद है।  मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि किसान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनने सहित तमाम अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। बावजूद इसके कृषि, उद्यान विभाग और प्रशासन भी इसके क्रियांवयन पर नजर रखे हुए हैं। चंपावत जिले में 7229 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती की गई है। आमतौर पर 11 हजार मीट्रिक टन पैदावार होती है, लेकिन इस बार ये आकड़ा सात प्रतिशत ज्यादा होने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ में कई जगह लाही की फसल कटने के बाद मड़ाई की तैयारी शुरू हो गई है। 
:: खरीफ की फसल के बीज ले सकेंगे किसान :: चंपावत। लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए राहतभरी खबर है। उन्हें खरीफ की फसल के लिए बीज की फिक्र नहीं करनी होगी। कृषि विभाग को 7 फसलों के लिए 222 क्विन्टल के सापेक्ष 176.33 क्विन्टल बीज मिल चुके हैं। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि 100.32 क्विन्टल धान, 20 क्विन्टल मडुवा, सौवा 3, मक्का 10.01, उड़द 25 और सोयाबीन के 18 क्विंटल बीज मिल चुका है। अब किसान कृषि निवेश केंद्रों के जरिए बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed