फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   35 thousand devotee reached to Poornagiri Dham

35 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन मां के दर्शन

Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। मंगलवार को करीब 35 हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। देवी मां के डोलों के साथ दूर-दराज से पैदल पहुंच रही भक्तों की टोलियों से समूचे क्षेत्र भक्तिरस में डूबा हुआ है। इधर, मेला प्रशासन की सक्रियता से व्यवस्थाएं सुधरने लगी हैं। सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन एसडीआरएफ के अलावा बाहरी जिलों से फोर्स भी पहुंच गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कुछ हद तक पटरी पर आई है। 

विज्ञापन


 मां पूर्णागिरि का धार्मिक मेला 23 मार्च से शुरू हुआ है।  मेले के शुरुआती चार दिनों तक पुलिस फोर्स की कमी से जहां श्रद्धालुओं को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। अब मेला प्रशासन के हरकत में आने के बाद मंगलवार से व्यवस्थाओं में सुधार होने लगा है। जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था भी पटरी पर आ गई है।
विज्ञापन


विद्युत ठेकेदार ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक जनरेटर से नियमित विद्युतापूर्ति की व्यवस्था कर दी है। सीओ नरेश चंद ने बताया कि डेढ़ सेक्शन एसडीआरएफ के अलावा बाहरी जिलों से आए आठ उप निरीक्षक, 50 कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी, 4 महिला कांस्टेबल, खुफिया विभाग के 14 कर्मचारियों को पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। अलबत्ता बम डिस्पोजल दस्ता और तैराक पुलिस का अतिरिक्त फोर्स नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को जीआरपी ने भी खोली चौकी  
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को यहां आरपीएफ के साथ जीआरपी ने भी पुलिस चौकी स्थापित कर दी है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि पूर्णागिरि मेले में भीड़ के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा विभाग ने जीआरपी की चौकी स्थापित कर फोर्स तैनात कर दिया है। 


शारदा स्नानघाट में अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान 
शारदा स्नानघाट पर डुबकी लगाने को हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। घाट क्षेत्र में न तो शुद्ध पेयजल और न ही अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था है। यात्री घाट के किनारे खुले में शौच करने को विवश हो रहे हैं। वहीं, पालिका की ओर से महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम भी ऐसे बनाए गए हैं, जो चार दिन में ही क्षतिग्रस्त होकर कपड़े बदलने लायक नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed