फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   35 lakhs of three people were stolen in the name of gold tender

Champawat News: गोल्ड टेंडर के नाम पर तीन लोगों के 35 लाख दबाए

Wed, 21 May 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
35 lakhs of three people were stolen in the name of gold tender
टनकपुर (चंपावत)। नगर के एक होटल से नोएडा के एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस को टनकपुर के एक व्यक्ति ने मौखिक सूचना दी कि तीन लोगों से 35 लाख रुपये नहीं लौटाने वाला व्यक्ति होटल में रुका है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने उनको सूचना दी कि तीन लोगों से करीब 35 लाख रुपये नोएडा के एक परिचित व्यक्ति ने इनवेस्ट करने के नाम पर लिए। अब वह नहीं लौटा रहा है और उसको पेपर मिल में पैसा इनवेस्ट करने के नाम पर टनकपुर के एक होटल में बुलाया है। पुलिस होटल पहुंची और व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले गए। बताया कि पैसा वापस लौटाने को लेकर दोनों पक्षों में वार्ता जारी है। मामले में एक शिकायत कर्ता ने बताया कि गोल्ड टेंडर के नाम पर वर्ष 2023 में उससे पैसा लेना शुरु किया। एकसाल पहले तक वह पैसे देते रहे। उसने एक बार 50-60 हजार रुपये फायदा होने की बात कह कर पैसा लिया। इसमें टनकपुर के दो और पिथौरागढ़ के एक व्यक्ति ने पैसा लगाया है। पिछले एक साल से निरंतर पैसा वापस मांग रहे हैं और नहीं देने पर व्यक्ति को बुलाया। आरोपी व्यक्ति ने बताया कि पेपर मिल में पैसा लगाएगा। इस मामले में देर शाम तक पुलिस की जांच जारी थी। इधर, सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed