{"_id":"5c3e1783bdec2273344b06ed","slug":"31547573123-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को सदबुद्धि देने के लिए गोलू मंदिर में किया हवन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को सदबुद्धि देने के लिए गोलू मंदिर में किया हवन यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मकर संक्रांति के अवसर पर राजकीय वाहन चालक संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को गोलू देवता मंदिर में सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वाहन चालक संघ की ओर से सभी संविदा और दैनिक वेतन पर रखे गए चालकों को विभागों में नियमित किए जाने और क्षेत्र में सुख शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी शिरकत की। जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने भी गोलू मंदिर पहुंच कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी, खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र चौबे, रमेश चंद्र जोशी, महामंत्री उमेश गहतोड़ी, दीप वर्मा, राकेश मुरारी, अंबादत्त तिवारी, बालादत्त जोशी, संजय खर्कवाल, सुरेश फर्त्याल सहित तमाम वाहन चालक और श्रद्धालु मौजूद रहे।