{"_id":"5a43dbe94f1c1bfc0f8b649b","slug":"31514396649-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से जलसंस्थान के ठेका कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से जलसंस्थान के ठेका कर्मचारी परेशान
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जलसंस्थान के ठेका कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से खासे परेशान हैं। कर्मियों ने विभाग से नवंबर का लंबित वेतन शीघ्र देने की मांग उठाई है। इधर, ठेका कर्मचारियों की इस समस्या पर विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता की और ठेका श्रमिकों को शीघ्र वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए।
ठेका कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें ठेकेदार द्वारा 5680 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जिनसे कार्यालय कार्य, फील्ड, पाइप लीकेज दुरुस्त कराने जैसे कार्य कराए जाते हैं। आरोप लगाया कि टनकपुर इकाई में कार्यरत कर्मियों के साथ विभाग और ठेकेदार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नवंबर का मानदेय अब तक नहीं मिल पाया है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में आजाद अली, हयात सिंह, पूरन सिंह मेहता, योगेंद्र चंद, कमल जोशी, उमेश वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी आदि शामिल थे।