फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   2.5 lakh women depend on three gynecologists

Champawat News: ढाई लाख महिलाएं तीन महिला रोग विशेषज्ञ के भरोसे

Wed, 21 Aug 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh women depend on three gynecologists
पिथौरागढ़। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले सीमांत जिले के अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले में ढाई लाख महिलाओं के इलाज के लिए जिला अस्पताल में सिर्फ तीन महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। अन्य किसी भी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है और वे इलाज के लिए 60 से 120 किमी की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले में महिला अस्पताल के साथ एक संयुक्त चिकित्सालय और चार सीएचसी संचालित हैं। जिले की ढाई लाख महिला आबादी के इलाज, गर्भवतियों की जांच, प्रसव के लिए इन सभी अस्पतालों में महिला रोग विशेषज्ञों के नौ पद स्वीकृत हैं। महिला अस्पताल को छोड़कर किसी भी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है। धारचूला, गंगोलीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी, डीडीहाट में संचालित अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। इन क्षेत्रों की गर्भवतियों के साथ ही सामान्य महिला मरीजों को जांच, प्रसव और इलाज के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स के भरोसे हो रहे हैं प्रसव

पिथौरागढ़। जिले में संचालित सीएचसी में हर रोज जांच और प्रसव के लिए औसतन 40 से 60 गर्भवतियां पहुंचती हैं। महिला रोग विशेषज्ञ न होने से स्टाफ नर्स के भरोसे प्रसव हो रहे हैं। कई बार गंभीर स्थिति में गर्भवतियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है, इससे उनकी जान आफत में फंसती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 108 एंबुलेंस में हुए 60 प्रसव

पिथौरागढ़। महिला रोग विशेषज्ञ न होने से प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची गर्भवतियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। जिला मुख्यालय लाते समय कई बार गर्भवतियों का 108 एंबुलेंस में प्रसव हो जाता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते एक वर्ष में सीएचसी से रेफर 60 गर्भवतियों को एंबुलेंस में प्रसव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा। संवाद

कोट
महिला रोग विशेषज्ञों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। उम्मीद है जल्द रिक्त पदों पर महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती होगी। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed