फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   स्वांला जीप दुर्घटना के बाद की नई चुनौती

स्वांला जीप दुर्घटना के बाद की नई चुनौती

Thu, 15 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्वांला जीप दुर्घटना के बाद की नई चुनौती

विज्ञापन
चंपावत। सात फरवरी को स्वांला जीप दुर्घटना के बाद से वाहनों की आवाजाही को पर्वतीय क्षेत्र में प्रतिबंधित समय में रोका जाना हादसे से बचाव के मद्देनजर तो ठीक है, लेकिन कठोरता के साथ इस नियम के अनुपालन से टनकपुर से पास के गांव के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत टनकपुर से आठ किलोमीटर दूर बस्टिया गांव के लोगों की हो रही है।

देरी की वजह से बीते आठ दिनों में यहां के कई लोग अपने घर के बजाय टनकपुर में रात काटने को मजबूर हुए हैं। बस्टिया के ग्राम प्रधान नवीन बोहरा इसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से अनेक बार गुहार लगा चुके हैं, मगर अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है। स्वांला जीप हादसे के बाद टनकपुर के पास ककरालीगेट के बैरियर को (रात सात बजे से सुबह पांच बजे तक) प्रतिबंधित वक्त पर नहीं खोला जा रहा है। हादसे से रोकथाम के चलते ये कदम उचित भी है।
विज्ञापन

लेकिन नियमों में व्यावहारिकता की अनदेखी से टनकपुर से आठ किमी दूर बस्टिया के लोगों को दिक्कतें आ रही है। ग्राम प्रधान नवीन बोहरा का कहना है कि बस्टिया के काफी लोग टनकपुर में कारोबार करते हैं। उन्हें घर पहुंचने के लिए देर हो जाती है। ककरालीगेट बैरियर की बंदी के चलते बस्टिया के ग्राम प्रधान नवीन बोहरा 12 फरवरी की रात को घर न पहुंच टनकपुर के होटल में रात काटने को मजबूर हुए। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों को भी घर पहुंचने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नया आदेश उनके लिए मुसीबत बन रहा है। अब उन्हें टनकपुर या मैदानी क्षेत्र में कहीं भी जाने पर रात को वापस आने की दिक्कत होती है। इस आदेश से बस्टिया के लोगों को छूट मिलनी चाहिए। यहां के लोगों को परिचय पत्र दिखाकर जाने दिया जाता था। यही व्यवस्था अब भी की जानी चाहिए। ग्राम प्रधान और ग्रामीण रात सात बजे बाद आवाजाही के लिए प्रशासन के आगे बीते आठ दिनों में तीन बार गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है। अलबत्ता बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में खत भेजा है।


कोट
पर्वतीय मार्गो में सुरक्षागत कारणों से वाहनों की आवाजाही रात के वक्त प्रतिबंध की गई है। केवल इमरजेंसी में ही आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है। बस्टिया के लोगों को वक्त-बेवक्त आवाजाही की अनुमति के लिए विशेष पास पर विचार किया जाएगा। -धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed