फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दूसरे दिन भी रहा शारदा पर रैडअलर्ट

दूसरे दिन भी रहा शारदा पर रैडअलर्ट

Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी रहा शारदा पर रैडअलर्ट

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
पहाड़ पर हुई बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर दूसरे दिन भी एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज पर रेडअलर्ट किया गया। साथ ही वाहनों की आवाजाही पर रोक रही, इससे भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शारदा नदी का जलस्तर शुक्रवार को दूसरे दिन भी बढ़ने पर शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने रेडअलर्ट जारी कर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। इस दौरान भारत में रोजगार की तलाश में आने वाले नेपाली नागरिकों को बैराज की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव के मुताबिक सुबह 6 से 8 बजे तक वाहनों के लिए गेट खुला रहा, लेकिन आठ बजे बाद अचानक नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से बढ़कर 137349 क्यूसेक पहुंच गया, जो 9 बजे 154000 क्यूसेक हो गया। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 137479 क्यूसेक पहुंच गया। इस दौरान 10 से 12 और 2 से 4 बजे वाला गेट बंद कर बैराज से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 129669 क्यूसेक पहुंच गया, जो 2 बजे 127899 क्यूसेक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed