फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नशेड़ी ड्राइवर व पुलिस की चूक न होती तो टल सकता था हादसा!

नशेड़ी ड्राइवर व पुलिस की चूक न होती तो टल सकता था हादसा!

Tue, 13 Mar 2018 09:43 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी ड्राइवर व पुलिस की चूक न होती तो टल सकता था हादसा!
चंपावत। स्वांला जीप हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सात फरवरी को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला मंदिर के पास हुई जीप दुर्घटना की बड़ी वजह ड्राइवर का नशे में होना और ककरालीगेट बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों की चूक है। इस दुर्घटना में चालक सहित सभी दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सात फरवरी को हुई जीप दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी एसडीएम सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी जाएगी। उन्होंने जांच रिपोर्ट के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के पीछे दो बड़े कारण बताए गए हैं।
विज्ञापन


एनएच में टनकपुर के पास ककरालीगेट बैरियर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटनाग्रस्त जीप के चालक बिसरत अंसारी के लड़खड़ाने से उसके नशे में होने की संभावना जताई जा रही है। ककरालीगेट बैरियर में तैनात पुलिस कर्मियों ने न नशेड़ी चालक की जांच की और न ही जीप को आगे जाने से रोका। हादसे को ककरालीगेट में तैनात पुलिस कर्मियों की भारी चूक माना जा रहा है। इसके अलावा जीप ओवरलोड थी। परिवहन विभाग की जांच रिपोर्ट में सात यात्रियों की क्षमता वाली इस जीप में दस लोगों के सवार होने की बात कही गई है। खास बात यह है कि जांच अधिकारी को वन विभाग से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed