{"_id":"5c990999bdec2214031bc283","slug":"181553533337-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद परिवार टीमों की क्रिकेट प्रतियोगिता 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद परिवार टीमों की क्रिकेट प्रतियोगिता 31 को
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन आईपीएल की तर्ज पर पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता 31 मार्च को चकरपुर के निकट गोशीकुंवा खेल मैदान में आयोजित होगी।
इसमें यूएस नगर जिले के नानकमत्ता से लेकर टनकपुर तक की चंद वंशजों की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता छह-छह ओवरों की होगी।
इसमें एक ओवर महिला गेंदबाज करेगी जिसे महिला बल्लेबाज को खेलना होगा। चंद परिवार फाउंडेशन के बनबसावासी राष्ट्रीय सचिव एवं खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तम चंद ने बताया कि क्रिकेट प्रगितयोगिता का शुभारंभ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद और राष्ट्रीय महासचिव महेश चंद करेंगे।
टीमों में 7 लड़के, 2 लड़कियां, 1 अंडर 14 और 1 ओवर 45 आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को सफल बनाने को पिथौरागढ़ जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष शमशेर चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में डीबी चंद, प्रकाश रजवार, उत्तम बहादुर चंद, सुरेश चंद देऊपा, मोहन रौतेला, उर्मिला चंद और लीला चंद की टीमें प्रतिभाग करेंगी।