{"_id":"59e398394f1c1bcf538b788e","slug":"181508087865-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन शारदा-क्लीन शारदा अभियान के तहत स्मृति वन में लगाए पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन शारदा-क्लीन शारदा अभियान के तहत स्मृति वन में लगाए पेड़
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हरित सेवा समिति के ग्रीन शारदा-क्लीन शारदा अभियान के तहत रविवार को शारदा तट किनारे स्थित स्मृति वन परिसर में रोडवेज के दिवंगत कर्मचारी भाई सिंह वाल्मीकि की स्मृति में पौधरोपण कर ट्री-गार्ड लगाए गए।
दिवंगत रोडवेज कर्मी के पौत्र महेश वाल्मीकि के सहयोग से समिति कार्यकर्ताओं ने स्मृति वन में ट्रीगार्ड के साथ जामुन और कटहल के पेड़ लगाए। समिति के मुखिया कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि समिति के अभियान का उद्देश्य खाली पड़ी वन भूमि को फलदार पेड़ों से हरा-भरा और शारदा तट को शौच मुक्त बनाना है। इस मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी भुवन गड़कोटी, सभासद हसीब अहमद, रामेश्वर दयाल, नत्थू सिंह वाल्मीकि, जिसान, रमेश, डीसू आदि थे।