{"_id":"59e398404f1c1b78548b77bf","slug":"171508087872-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में सिविल और मैकेनिकल के छात्रों को जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में सिविल और मैकेनिकल के छात्रों को जानकारी दी
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार स्थित भागीरथी संस्थान (बीआईटीएम) में ऑटो वर्कशॉप संस्थान देहरादून के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय ऑटो कैट की कार्यशाला में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के नए भवनों के डिजाइन, स्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई। इस मौके पर मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न प्रकार की मशीनों के डिजाइन और सॉफ्टवेयर के बारे में बताया गया।
भागीरथी संस्थान में हुई कार्यशाला में ऑटो वर्कशॉप संस्थान के सुबोध चमोली ने छात्र-छात्राओं को भवनों और मशीनों के डिजाइन बनाते हुए बताया कि बेहतर डिजाइन बनाने पर समय और रुपये का पूर्ण सदुपयोग होता है। उन्होंने कई प्रकार के मॉडल तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। समापन पर संस्थान के सचिव रमेश भट्ट ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के लिए हमेशा एडवांस कोर्स, कार्यशाला और गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था करते रहता है। जिससे कि भविष्य में संस्थान से शिक्षा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर जॉब मिल सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन पंत, शिक्षक हेम पाटनी, सुरेश मौनी, सुशील फर्त्याल, मयंक तिवारी, प्रकाश कलौनी, देवेंद्र राय, प्रकाश तड़ागी, दीपिका, ज्योति, पंकज, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।