फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू भाजपा में शामिल

टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू भाजपा में शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू भाजपा में शामिल
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली तो पार्टी से निष्कासित कुछ लोगों की वापसी भी हुई है। पार्टी में शामिल हुए लोगों का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने स्वागत किया।
विज्ञापन

निर्दलीय चुनाव जीते टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और बनबसा नगर पंचायत की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने भाजपा का दामन थामा है। नगर पालिका के सभासद योगेश पांडेय, सभासद रईस अहमद, सभासद रेखा टम्टा, सभासद हुमा अंसारी, सविता बिष्ट के अलावा वकील अहमद अंसारी, हाजी मुकीम खान, राजीव मोहन सक्सेना भी भाजपा में शामिल हुए हैं। बनबसा के फागपुर की ग्राम प्रधान गीता देवी करीब चार सौ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन


जबकि निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर निष्कासित किए गए पूर्व सभासद भीम रजवार और बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निष्कासित रानी कापड़ी की पार्टी में वापसी हुई। विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत आदि ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा है कि इतनी संख्या में लोगों के भाजपा में शामिल होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़े पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री दीप चंद्र पाठक ने भी अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर पार्टी से निष्कासित भीम रजवार की घर वापसी का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे पार्टी को ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed