फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एमए में विषय नहीं मिलने से दूसरे कॉलेजों में ले रहे प्रवेश

एमए में विषय नहीं मिलने से दूसरे कॉलेजों में ले रहे प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
एमए में विषय नहीं मिलने से दूसरे कॉलेजों में ले रहे प्रवेश
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम टीएस मर्तोलिया को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 2017 में उच्च शिक्षा मंत्री ने कॉलेज की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। छात्र संघ अध्यक्ष पारस सिंह महर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन भेजकर कॉलेज की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा कि कॉलेज में एमए में अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, समाजशास्त्र विषय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दूसरे कालेजों में प्रवेश लेना पड़ रहा है। कॉलेज में महत्वपूर्ण विषय नहीं होने से छात्र-छात्राएं पिथौरागढ़, हल्द्वानी के कॉलेजों में प्रवेश ले रहे है। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जल्द महत्वपूर्ण विषय संचालित नहीं होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। इस मौके पर महासचिव पूरन बिष्ट, मुकेश जोशी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed