फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   12 kg bell stolen from Kaleshan temple of Rainagar Chowdi

चंपावत में चोरों का राज: कालेशन मंदिर से 12 किलो की घंटी की चोरी, पढ़ें पूरी कहानी

Tue, 14 Nov 2023 12:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Tue, 14 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

चंपावत में मंदिरों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने शहर से लगे रायनगर चौड़ी के प्राचीन कालेशन मंदिर से घंटी चोरी कर ली है। इससे पूर्व गांव के कैलपाल बाबा मंदिर में भी चोरों ने घंटियां चुराई थीं। 

विज्ञापन
12 kg bell stolen from Kaleshan temple of Rainagar Chowdi
मंदिर की घंटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने शहर से लगे रायनगर चौड़ी के प्राचीन कालेशन मंदिर से घंटी चोरी कर ली है। इससे पूर्व गांव के कैलपाल बाबा मंदिर में भी चोरों ने घंटियां चुराई थीं। गुस्साए ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से चोरों का पता लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, पूर्व प्रधान प्रकाश राय, मोहित  राय, नीरज राय, राजू कापड़ी आदि का कहना है कि गांव के कालेशन मंदिर में चोरों ने शुक्रवार की रात को करीब 12 किलो वजनी घंटी चुरा ली है। उनका कहना है कि करीब एक महीने पहले भी चोरों ने गांव के कैलपाल बाबा मंदिर से भी घंटियां चुराई थी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


करीब छह महीने पहले भी चोरों ने चौड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे केबल आदि चुरा लिए थे। लगातार चोरों के बढ़ते हौंसले को देखकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इधर थाना प्रभारी मनीष खत्री का कहना है कि अभी तक उन्हें चोरी की घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed