फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नोटबंदी के बाद अब नकदबंदी! एसबीआई को छोड़ अन्य बैंकों ने नकदी की सीमा बांधी

नोटबंदी के बाद अब नकदबंदी! एसबीआई को छोड़ अन्य बैंकों ने नकदी की सीमा बांधी

Wed, 18 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अब नकदबंदी! एसबीआई को छोड़ अन्य बैंकों ने नकदी की सीमा बांधी
चंपावत/लोहाघाट। नवंबर-दिसंबर 2016 में नोटबंदी के दौर के बाद आजकल एटीएम में कैशबंदी होने से एक बार फिर बैंकों में लोगों की लंबी कतार लग रही है। एसबीआई को छोड़ अधिकांश बैंकों की शाखाओं ने नकदी निकासी की सीमा बांध दी है। तमाम बैंक अपने यहां जमा होने वाली धनराशि के हिसाब से एक हजार से 20 हजार रुपये तक दे रहे हैं। इसी के चलते जरूरी घरेलू खर्च के लिए 50 हजार रुपये की रकम का फॉर्म भरने वाले नवीन को महज 10 हजार मिल सके। अलबत्ता विवाह का कार्ड दिखाकर एक लाख रुपये तक की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन


एसबीआई की चंपावत शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि बैंक ने बुधवार को ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त रकम दी। यहां स्वांला के टीकाराम भट्ट को जरूरी काम के लिए 80 हजार रुपये आसानी से मिल गए। अलबत्ता अब बैंक के पास सिर्फ 57 लाख रुपये बचे हैं। नैनीताल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक को छोड़ अन्य बैंकों की स्थिति बेहद खराब है। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की चंपावत शाखा प्रबंधक गजेंद्र राणा ने कहा कि बैंक के पास सिर्फ 7.5 लाख रुपये बचे हैं। लिहाजा उन्होंने विवाह को छोड़ शेष खातेदारों के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये की सीमा तय की है। पाटी, खेतीखान व बाराकोट शाखा में भी धन की किल्लत है। कैनरा बैंक की चंपावत शाखा के प्रबंधक गौरव गोस्वामी का कहना है कि बैंक ने बुधवार को जमा हुए तीन लाख रुपये में से ग्राहकों को रुपये दिए। बैंक से 2.25 लाख रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन


50 हजार से एक लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं
लोहाघाट में भी बैंक जमा धनराशि के आधार पर ही निकासी कर रहे हैं। ज्यादातर बैंकों ने 20 हजार रुपये की निकासी की रेखा तय की है। एसबीआई की लोहाघाट शाखा के प्रभारी प्रबंधक जगदीश लाल वर्मा का कहना है कि बैंक में 15 लाख रुपये मूल्य के एक, दस, पांच, दस रुपये के सिक्के डंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत कैश चेस्ट आज से देगा बैंक को कैश
चंपावत। एसबीआई की पिथौरागढ़ शाखा से 12 करोड़ रुपये मंगलवार देर रात यहां पहुंचे। ये समूची रकम 100 रुपये के नोटों में होने से 1.2 लाख नोटों को गिनने में बुधवार का पूरा दिन निकल गया। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब बृहस्पतिवार से बैंकों को कैश चेस्ट से नकदी मिलना शुरू होगा। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने कहा कि 12 करोड़ रुपये की इस रकम से करीब एक सप्ताह का काम चल सकेगा। आरबीआई से चंपावत जिले को 200 करोड़ रुपये की मांग की गई है।


चंपावत व लोहाघाट के एटीएम खाली
चंपावत जिले के 46 एटीएम में से 41 खाली हैं। चंपावत में सिर्फ एक एसबीआई की मुख्य शाखा के पास के एटीएम में धन था। मगर यहां नेटवर्क की गड़बड़ी से लोगों को धन निकालने के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। वहीं मंगलवार तक चल रहे कैनरा बैंक का एटीएम भी आज जवाब दे गया। यूनियन बैंक के एटीएम में मंगलवार को डाले गए चार लाख रुपये एक घंटे में खत्म हो गए। लोहाघाट के सभी छह एटीएम खाली थे। कमोबेश ऐसे ही हाल पाटी, बाराकोट आदि के भी थे। एलआईयू निरीक्षक एएस गुंज्याल का कहना है कि एटीएम के खाली होने से लेकर नकदी की कमी से संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed